Indore Bijasan Mata Temple Girl died due to Electrocution in Swing: मध्य प्रदेश के इंदौर में झूले में करंट लगने से एक 14 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है, जब बच्ची को करंट लगा उसी दौरान उसके 8 साल के भाई को भी झटका लगा, जिसे पिता ने समय रहते खींच लिया। पिता को लगा कि बेटी का हाथ झूले में फंस गया है। उन्होंने बेटी को हाथ लगाया तो, उन्हें भी बिजली का झटका लगा। फिर उन्होंने तुरंत बेटे को अपनी तरफ खींच लिया। परिवार के लोग बिजासन माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।
भाई-बहन झूला झूल रहे थे
यह हादसा रविवार रात करीब 12 बजे बिजासन मंदिर परिसर में हुआ। मामले को लेकर एरोड्रम पुलिस ने बताया कि हातोद निवासी पवन रनवासी अपने परिवार के साथ अष्टमी के मौके पर बिजासन माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पूजा के बाद उनकी बेटी कनक रनवासी, अपने भाई नयन के साथ झूला झूल रही थी। झूला रुकते ही कनक उससे नीचे उतरी। इस दौरान उसने चप्पल नहीं पहनी थी और झूले के प्लेटफॉर्म पर उसे करंट का झटका लगा। वह मदद के लिए चिल्लाई तो नयन ने उसे पकड़ा और उसे भी झटका लगा। पवन ने बेटे को तुरंत अपनी तरफ खींच लिया, लेकिन तब तक कनक बेसुध हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें- MP Election: टिकट न मिलने पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल का छलका दर्द, बोलीं- मुझे दूध में मक्खी की तरह निकाला
10वीं कक्षा की छात्रा थी कनक
हादसे के वक्त परिजनों ने कनक को होश में लाने की बहुत कोशिश की, जब वह नहीं उठी तो नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू वाले अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे कालानी नगर के पास दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें एमवाय हॉस्पिटल जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद देर रात करीब एक बजे एमवाय अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पवन रनवासी की हातोद में ही इलेक्ट्रिकल्स की दुकान है। कनक 10वीं क्लास में पढ़ती थी वहीं, नयन तीसरी क्लास का स्टूडेंट है। परिजनों ने बताया कि मौके पर उन्हें पुलिस की मदद भी नहीं मिली, इस दौरान वे लोग काफी देर तक मंदिर परिसर में ही परेशान होते रहे।
पहाड़ी पर स्थित है माता का मंदिर
बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट के पास पहाड़ी पर बने बिजासन माता मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि में तो यहां भक्तों की संख्या हजारों तक पहुंच जाती है। मंदिर में माता के नौ स्वरूप विद्यमान हैं। इस मंदिर को इंदौर के महाराजा शिवाजी राव होलकर द्वारा 1760 में बनवाया गया था।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
17 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines