विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: वह मूलतः महिदपुर उज्जैन के रहने वाली थी और अपने ऊंचे ख्वाबों और एक्ट्रेस बनने के शौक के चलते मुंबई चली गई।
उन्होंने मुंबई में विभिन्न तरह के सीरियल करने के साथ ही बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया। उसके बाद वह जयपुर चली गईं और जयपुर में रहने के बाद पिछले 1 साल से इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी में रह रही थीं।
काफी देर से बंद था दरवाजा
वहीं मृतका वैशाली ठक्कर के साथ उसका छोटा भाई और पिता भी रहते थे, जहां पिता का खुद का व्यवसाय बताया जा रहा है तो वहीं छोटा भाई भी किसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो पिता ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थीं।
पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
इसके बाद पिता ने पूरे मामले की सूचना तेजाजी नगर पुलिस को दी। वहीं तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग के साथ ही विभिन्न तरह की परेशानियों का जिक्र है। पुलिस को वैशाली की पर्सनल डायरी से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रेमी से बहुत परेशान थी।
फिलहाल, पुलिस ने सुसाइड नोट को जप्त कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं तेजाजी नगर थाना प्रभारी आरडी कनावा का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतका का सुसाइड नोट जब्त करने के साथ ही मोबाइल भी जप्त कर लिया है। वहीं परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
4 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines