हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'ईश्वर नहीं भूलता...', ट्रांसफर से परेशान हुए हाई कोर्ट के जज का छलका दर्द, विदाई समारोह में हुए भावुक

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के निवर्तमान जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने मंगलवार को अपने विदाई समारोह के दौरान बड़ा बयान दिया है। जज के इस बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है। जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने कहा कि 2023 में गृह राज्य आंध्र प्रदेश से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में उनका ट्रांसफर किया गया। यह ट्रांसफर दुर्भावना और परेशान करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
ट्रांसफर से परेशान हुए हाई कोर्ट के जज का छलका दर्द

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के निवर्तमान जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने मंगलवार को अपने विदाई समारोह के दौरान बड़ा बयान दिया है। जज के इस बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है। जज ने भावुक होते हुए कहा कि परेशान करने और बुरे इरादे के साथ उनका ट्रांसफर किया गया है। इस दौरान जस्टिस रमण काफी भावुक नजर आए।

‘ईश्वर न तो क्षमा करता है न भूलता है’

जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने कहा कि 2023 में गृह राज्य आंध्र प्रदेश से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में उनका ट्रांसफर किया गया। यह ट्रांसफर दुर्भावना और परेशान करने के लिए किया गया है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ट्रांसफर करने वालों के लिए कहा कि मैं उनके अहंकार के लिए संतुष्ट होने के लिए खुश हूं। अब वे रिटायर हो चुके हैं। ‘ईश्वर न तो क्षमा करता है न भूलता है’। उन्हें दूसरे तरीके से भी कष्ट उठाना पड़ेगा।

पत्नी के इलाज के लिए किया था निवेदन

जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने कहा कि मैंने आंध्र के बाद दूसरे विकल्प के रूप में कर्नाटक राज्य में ट्रांसफर चाहा था, ताकि मेरी पत्नी को बेहतर इलाज मिल सके। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर विचार नहीं किया। मैंने 1 नंवबर 2023 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। 19 जुलाई 2024 और 28 अगस्त 2024 को एक आवेदन भेजा, लेकिन उस पर न तो विचार किया और न ही खारिज किया गया।

विज्ञापन

जस्टिस रमण 2 जून को हो रहे रिटायर

जस्टिस ने आगे कहा कि मैंने दूसरा आवेदन भी भेजा, लेकिन न तो उस पर विचार किया गया और न ही खारिज किया गया। मेरे जैसे न्यायाधीश सकारात्मक मानवीय विचार की अपेक्षा करते हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई विचार कर सकते हैं, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। बता दें कि जस्टिस मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के जस्टिस हैं। जस्टिस रमण 2 जून को रिटायर हो रहे हैं। मंगलवार को अपने फेयरवेल को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola