मध्य प्रदेश के 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी के बीच जानें IMD अपडेट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम बदला है। इसके साथ ही बालाघाट और सिवनी में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं।

MP WEATHER NEWS

MP WEATHER NEWS

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहर गर्म हवाओं की लपटों से जूझ रहे हैं। इसमें राजधानी भोपाल समेत कई छोटे और बड़े शहर शामिल हैं। तेज धूप से झुलस रहे लोगों को आने वाले कुछ दिनों में हल्की राहत की संभावना है।

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में ओलों के साथ बारिश हुई। वहीं, कुछ जिलों में लू भी चली। छिंदवाड़ा में 13 और मलाजखंड में 7 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश के दमोह, धार, रतलाम, सागर, टीकमगढ़, गुना जिलों में लू चल रही है। जबकि सागर, गुना, धार, इंदौर, खंडवा, रीवा, ग्वालियर, नर्मदापुरम और बैतूल जैसे जिलों में रात भी गरम हो गई है। बुधवार को छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। नर्मदा पुरम और जबलपुर डिवीजन के जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। बाकी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

किन जिलों में लू चलने का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। आगर, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, नर्मदापुरम, धार, ग्वालियर, दमोह, सागर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मुरैना, नीमच, शिवपुरी, श्योपुर कला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंदसौर जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

किन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

प्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ में बारिश भी हो सकती है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ