मध्य प्रदेश के 30 जिलों में लू का अलर्ट, बारिश पर IMD का अपडेट

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच फिर एक बार मौसम बदला है। मंगलवार को छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।

एमपी वेदर

एमपी वेदर

मध्य प्रदेश में मंगलवार को रतलाम-नर्मदापुरम, गुना में पारा 43 डिग्री के पार रहा। बता दें, बुधवार को जबलपुर, ग्वालियर समेत 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, धार में दिन के साथ-साथ रात भी गर्म रहेगी। अशोकनगर, गुना, रतलाम, मंदसौर और नीमच में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, पन्ना, सतना, सागर, दमोह, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, सिवनी, विदिशा, राजगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, उज्जैन और आगर-मालवा में लू का येलो अलर्ट है।

11-12 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 30 जिले शामिल हैं, जहां बारिश हो सकती है।

किन जिलों में लू का अलर्ट

नीमच, अशोकनगर, गुना, रतलाम, मंदसौर में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, ग्वालियर, सतना, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन और आगर-मालवा में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 10 अप्रैल को भी नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, रतलाम, जबलपुर और मंडला में भी लू चलेगी।

ये रिकॉर्ड हुआ तापमान

  • 43.4 डिग्री सेल्सियस गुना में रहा।
  • रतलाम-नर्मदापुरम में 43 डिग्री रहा।
  • धार में 42.9 डिग्री रहा।
  • सागर में 42.5 डिग्री
  • शाजापुर, खजुराहो-नौगांव में 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • भोपाल में 41.2 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें- 10 हजार रुपये लूटकर भागे बदमाश तो कार की बोनट पर चढ़ा पुलिसकर्मी, CCTV वीडियो आया सामने

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ