हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरदा में ब्लास्ट के बाद लोगों ने पेश की मिसाल, सड़क पर उतरकर संभाली ट्रैफिक की कमान, देखें वीडियो

Madhya Pradesh Harda Explosion: लोगों ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर मानवता की अनोखी मिसाल पेश की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Harda Explosion: लोगों ने संभाली ट्रैफिक की कमान।

Madhya Pradesh Harda Explosion: मध्य प्रदेश के हरदा जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस आग के बाद इतनी तेज धमाके हुए कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। हरदा अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। अग्निकांड के बाद हर तरफ मची अफरातफरी के बीच लोगों ने अनोखी मिसाल पेश की। वे सड़कों पर उतरे और ट्रैफिक की कमान संभालने लगे।

लोगों की जान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग 

सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडिया में देखा जा सकता है कि कुछ युवा सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभाल रहे हैं। वे एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए लोगों को रास्ते से हटाने लगते हैं। इसके बाद एक के बाद एक कई एम्बुलेंस निकलने लगती हैं। एम्बुलेंस का काफिला देख कई लोग रुक जाते हैं। क्या हिंदू, क्या मुस्लिम…यहां लोगों ने धर्म और जात-पात का भेदभाव भूलकर मानवता की अनोखी मिसाल पेश की। ताकि एम्बुलेंस जल्द से जल्द अस्पताल पहुंच जाएं और घायलों को समय पर इलाज मिल सके।

https://twitter.com/Gaon_Wala_Memer/status/1754798237179904507

विज्ञापन

मच गई चीख-पुकार

इसके साथ ही लोगों को घटनास्थल, उसके आसपास और जहां भी मदद का मौका मिला, उन्होंने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट जिस फैक्ट्री में हुआ, वह हरदा स्थित मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। सुबह करीब 11 बजे अचानक धमाका हुआ। इसके बाद यहां लगातार 2 घंटे तक धमाके होते रहे। सड़क पर जा रहे राहगीर भी इसमें घायल हो गए। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। ये धमाका इतना तेज था कि राह चलते कई लोग वाहन समेत ही उछलकर दूर जा गिरे। इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं। जिसमें सड़कों पर पड़ी बाइक और लोगों के शव इसकी भयावहता बयां कर रहे हैं।

https://twitter.com/pardeep5889/status/1754795867935035449

विज्ञापन

करीब 2 घंटे तक धमाके हुए। फैक्ट्री से धुएं का गुबार निकलता रहा। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों को बचाने के लिए सात जिलों से फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंची हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की मदद लेने की भी बात कही जा रही है।

हरदा हादसे में दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई 

हरदा ब्लास्ट मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने एक्स पर लिखा- ”ये घटना हृदय विदारक है। इस घटना की मॉनिटरिंग की जा रही है। हम इस आगजनी की घटना के दोषियों को नहीं छोड़ेंगे।” वहीं हरदा हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1754826121764286484

वहीं मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हरदा अग्निकांड की जांच छह सदस्यीय कमेटी करेगी। जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस हृदय विदारक घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: धमाके के बाद सड़क पर बिखरे मिले घायल, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह

ये भी पढ़ें: MP Blast Live: 2 घंटे तक होते रहे धमाके, मरने वालों की संख्‍या 11 हुई, जांच कमेटी गठ‍ित 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्लास्ट से कांप गई ITI , मच गई भगदड़; देखिए कैसा था ब्लास्ट के बाद का मंजर 

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना से मांगा गया हेलीकॉप्टर, आसपास राज्यों से बुलाए गए स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola