MP Harda Collector Strict Action Against Private Schools: मध्य प्रदेश के हारदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के 9 प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए उन पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हारदा कलेक्टर ने इन सभी स्कूलों पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना फीस बढ़ाने के लिए जुर्माना ठोका है। हारदा कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए इन 9 स्कूलों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है। इन 9 स्कूलों के अलावा 2 प्राइवेट स्कूल को फीस बढ़ाने पर चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
इन स्कूलों पर लगा जुर्माना
सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल ने उन सभी स्कूलों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिन पर जुर्माना लगाया गया है। इसमें संस्कार वेली पब्लिक स्कूल चारूवा, गौरव विद्या निकेतन रहटगांव, सरस्वती शिशु मंदिर सोडलपुर, इम्पिरियल पब्लिक स्कूल खिरकिया, सेंट मेरी स्कूल टिमरनी, हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन, नॉलेज पब्लिक स्कूल सोडलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा और सन फ्लॉवर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा का नाम शामिल है। चेतावनी पत्र पाने वाले स्कूलों के नाम आदर्श बाल विकास हायर सेकेंडरी स्कूल सोडलपुर और लक्ष्मी हायर सेकेंडरी स्कूल टिमरनी है। बता दें कि हरदा में अब तक 15 स्कूलों पर 2-2 लाख रूपये जुर्माना लगाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: MP: बोरवेल खुला छोड़ने वालों की खैर नहीं! मोहन यादव सरकार ला रही है सख्त कानून
हादरा कलेक्टर का निर्देश
हादरा कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच करवाई गई। जांच में इन 9 स्कूलों की फीस को पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत से अधिक पाया गया। इसके अलावा इन स्कूलों ने सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही फीस बढ़ाई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर हादरा कलेक्टर ने जारी आदेश जारी कर इन 9 स्कूलों के संचालकों को विद्यार्थियों से ली गई बढ़ी हुई फीस की अगले 15 दिनों के अंदर वापस करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने इन सभी स्कूल पर 2-2 लाख रूपए जुर्माना भी लगाया।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines