MP Regional Industry Conclave 2024: मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Madhya Pradesh Industrial Development Corporation) द्वारा बुधवार को ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की गई। जिसमें इंदौर रीजन के लिए 882 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव मिला है। जिसमें वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली जमना आटो ग्वालियर के बाद अब पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्री पार्क में प्लांट डालेगी। इस उद्योग से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
शू फैक्ट्री होगी शुरू
ओएफबी टेक बरलई में शू फैक्ट्री शुरू करेगी। वहीं जमना ऑटो अब तक ग्वालियर में अपना प्लांट चला रही है। जिसके बाद अब पीथमपुर स्थित स्मार्ट इंडस्ट्री पार्क में नई इकाई शुरू करेगी। इसके लिए 532 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस इकाई के शुरू होने से 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमपीआईडीसी की कार्यकारी निदेशक सपना जैन ने बताया कि इन निवेश प्रस्ताव पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश में निवेश किस तरह होगा
- 350 करोड़ रुपये से बरलई में खुलेगी शू फैक्ट्री 15 हजार को मिलेगा रोजगार
- 24.5 करोड़ धार में ओसवाल ग्रुप का निवेश, 150 लोगों को मिलेगा रोजगार
- 100 करोड़ रुपये का निवेश पंचशील करेगा, 250 लोगों को रोजगार मिलेगा
- 120 करोड़ रुपये का जीओ फार्मा का निवेश, 250 लोगों को मिलेगी नौकरी
छह यूनिट का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर रीजन की 6 यूनिट का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया गया। यह यूनिट 281 करोड़ रुपये निवेश कर रही है। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क धार में ओसवाल कास्टिंग्स प्रालि (non ferrous metals and products) द्वारा 24.5 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, यहां 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।
औद्योगिक क्षेत्र स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क धार में ही पंचशील आर्गेनिक्स प्रालि (APIs, Bulk Drugs & Intermediates) द्वारा 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यहां पर 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र उज्जैनी, धार में सत्वाहार उद्योग प्रालि (Food Processing) द्वारा 1.5 करोड़ रुपये का निवेश कर 10 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
सेज धार में जैश इंजीनियरिंग (Auto Component)द्वारा 15 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, यहां 50 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र जेतपुरा में ओके फर्न प्रिसीजन कास्टिंग्स प्रालि द्वारा 20 करोड़ रुपये निवेश कर 150 करोड़ लोगों का रोजगार मिलेगा। जीओ फार्मास्युटिकल्स प्रालि(Geo Pharmaceuticals Pvt Ltd) द्वारा औद्योगिक क्षेत्र स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क धार में 120 करोड़ से प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसमें 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ें- ‘मध्य प्रदेश में तरक्की के द्वार खोलेगा विदेशी निवेश’, ग्वालियर कॉन्क्लेव में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines