---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдордзреНрдп рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреЗ рд░рд╛рдЬреНрдпрдкрд╛рд▓ рдордВрдЧреБрднрд╛рдИ рдкрдЯреЗрд▓ рдХреА рдкреБрд▓рд┐рд╕рдХрд░реНрдорд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рд╕рд▓рд╛рд╣- рдЬрдирддрд╛ рдХреЗ рдкреНрд░рддрд┐ рдЕрдкрдирд╛ рд╡реНрдпрд╡рд╣рд╛рд░ рд░рдЦреЗрдВ рдирд░рдо

Governor Mangubhai Patel News: рдЬрдирддрд╛ рдХреА рд╕реЗрд╡рд╛ рдореЗрдВ рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдХрд╛ рд╡реНрдпрд╡рд╣рд╛рд░ рдФрд░ рджреГрд╖реНрдЯрд┐рдХреЛрдг рдорд╣рддреНрд╡рдкреВрд░реНрдг рд╣реИред рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдХрд╛ рд╡реНрдпрд╡рд╣рд╛рд░ рдЬрдирддрд╛ рдХреЗ рдкреНрд░рддрд┐ рд╕рдВрд╡реЗрджрдирд╢реАрд▓ рд╣реЛрдирд╛ рдЪрд╛рд╣рд┐рдПред рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдХрд╛ рд╕рдВрд╡реЗрджрдирд╢реАрд▓ рд╡реНрдпрд╡рд╣рд╛рд░ рдЬрдирддрд╛ рдХреЗ рдорди рдореЗрдВ рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдХреЗ рдкреНрд░рддрд┐ рд╕рдореНрдорд╛рди рдХреЛ рдмреЭрд╛рддрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Governor Mangubhai Patel News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनता की सेवा में पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पुलिस का संवेदनशील व्यवहार जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान को बढ़ाता है साथ ही पुलिस की छवि को जन हितैषी बनाता है। राज्यपाल पटेल “राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी-कर्मचरियों से भेंट” कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस, जेल और होम गार्ड के पदक प्राप्तकर्ताओं एवं उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष प्रदेश पुलिस के कुल 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित हुए हैं। यह सम्मान वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था के उत्तरदायित्वों के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने “एक पेड़-माँ के नाम” अभियान में एक दिन में सवा लाख पौधे लगाए हैं। राज्यपाल पटेल ने मध्यप्रदेश पुलिस बल को इस सफलता के लिए बधाई दीं। उन्होंने प्रदेश पुलिस से आह्वान भी किया कि रोपे गए पौधों की भविष्य में देख-भाल की जिम्मेदारी भी तत्परतापूर्वक निभाएं।

---विज्ञापन---

सायबर जागरूकता में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण

राज्यपाल पटेल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में सायबर अपराधों की प्रकृति बदली है। सायबर अपराधों का शिकार अधिकांशत: बच्चे, महिलाएं, ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोग हो रहे हैं। पुलिस को सायबर जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगा। पुलिस को तकनीकी और कानूनी रूप से दक्ष होकर, संवेदनशील विवेचना कर, सायबर अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस का हर अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का संपूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पालन करें।

अब रिएक्टिव पुलिसिंग से प्रिडिक्टिव पुलिसिंग की जरूरत

राज्यपाल पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय पुलिस सशक्त और स्वस्थ समाज का आधार होती है। समाज के विकास के लिए सुरक्षा जरूरी है, सुरक्षा के लिए पुलिस जरूरी है। पुलिस को समय के अनुसार खुद को अपडेट रखना होगा। अब रिएक्टिव पुलिसिंग से प्रिडिक्टिव पुलिसिंग की जरूरत है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि विगत 6 माह में पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई के साथ निरंतर कार्रवाई की गई है। 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार कर, नक्सल गतिविधियों पर काफ़ी हद तक कंट्रोल पाया है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने असामाजिक तत्वों, राष्ट्रविरोधी ताकतों का कठोरता से दमन और गौ-वंश के अवैध परिवहन रोकने की प्रभावी कार्रवाई भी की है।

---विज्ञापन---

राज्यपाल पटेल का समारोह में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डीजीपी सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने पदक प्राप्तकर्ताओं, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस के सामाजिक सरोकारों पर आधारित कामों की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू ने आभार व्यक्त किया। महानिदेशक जेल गोविंद प्रताप सिंह, महानिदेशक होमगार्ड अरविंद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मध्यप्रदेश पुलिस, होमगार्ड और जेल विभाग के पदक प्राप्तकर्ता और उनके परिजन मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने मंजूर की इन त्योहारों की छुट्टी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2024 11:21 AM

End of Article

About the Author

Deepti Sharma

рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 8 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ рд╕рднреА рдмреАрдЯ рдЬреИрд╕реЗ- рд╣реЗрд▓реНрде, рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓ рдЖрджрд┐ рдкрд░ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рдпреВрдЯреНрдпреВрдм рдкрд░ рднреА рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдХреА рд╣рд┐рдиреНрджреА рдиреНрдпреВрдЬ рд╡реЗрдм рд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд▓реЗрдЦрдХ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреЗ MJMC (Post Graduation) рд╕реБрднрд╛рд░рддреА рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА, рдореЗрд░рда (Uttar Pradesh) рд╕реЗ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola