मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने मंजूर की इन त्योहारों की छुट्टी

MP Bank Employees Good News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बैंक कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्यौहार पर अवकाश को मंजूरी दे दी है।

MP Bank Employees Good News

MP Bank Employees Good News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश की जनता के साथ-साथ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस साल बैंक कर्मचारियों की 19 अगस्त और 26 अगस्त को भी छुट्टी होगी। सीएम मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के बैंक कर्मचारियों के लिए दो नए अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

पूरी हुई बैंक कर्मचारियों की मांग

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट एक्ट 1881 के तहत बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को यह छुट्टियां दी है। सीएम मोहन ने बैंक कर्मचारियों को 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार पर छुट्टी दी है। बता दें कि पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारी इस छुट्टी की मांग कर रहे थे। बैंक कर्मचारियों की मांग थी कि बाकी कर्मचारियों की तरह बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर छुट्टी मिलनी चाहिए। आखिरकार मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक कर्मचारियों की ये मांग पूरी कर ही दी।

विज्ञापन

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्यौहार पर अब प्रदेश के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को भी बाकी विभाग के कर्मचारिओं की तरह ही छुट्टियां मिलेंगी। वहीं मध्य प्रदेश के आम लोगों को अब यह ध्यान रखना होगा कि इन 2 दिनों में बैंक जाने से बचें, क्योंकि बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ