हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार का बड़ा प्रशासनिक खेल, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

Madhya Padesh IPS Transfer: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में फिर से तीन आईपीएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी हुआ है।

विज्ञापन
mp ips officers transfer

Madhya Padesh IPS Transfer: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 3 आईपीएस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के अन्य सीनियर अधिकारियों के तबादले किए हैं। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार 2 सितंबर को आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए है। वल्लभ भवन मंत्रालय के आदेश क्रमांक एफ-1/1/24/0001/2024/बी-4/दो. में उल्लेख किया गया है कि भापुसे./राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन के संभागीय कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया जाता है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को आर्थिक अपराध सेल भोपाल विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। रापुसे के जोनल पुलिस अधीक्षक, राजेश सहाय को विशेष शाखा इन्दौर विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर दिया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक अ.अ.वि पु.मु भोपाल विशेष पुलिस स्थापना, दुर्गेश कुमार राठौर को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में रहेंगे।

इन पुलिस अधिकारियों को यहां दी गई जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, सव्यसाची सराफ को लोकायुक्त संगठन, इंदौर डिवीजन सहायक पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस मुख्यालय, भोपाल बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, रामेश्वर सिंह यादव को संभाग ग्वालियर पुलिस अधीक्षक से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, मनु व्यास को संभाग भोपाल सहा.पु.महानिरीक्षक कार्यालय से पु.महानिरीक्षक रीवा जोन भेजने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

3 दिनों में दूसरी बार आदेश

अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा के ट्रांसफर को लेकर 3 दिनों में दूसरी बार आदेश जारी किए गए हैं। लोकायुक्त कार्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के विशेष पुलिस स्थापना महानिदेशक की ओर से आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया है। शासन के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश की कॉपी सौंपी जा रही है।

ये भी पढ़ें-  जैन मुनि ने CM मोहन यादव के काम की सराहना, बताया देश का ऊर्जावान मुख्यमंत्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola