हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्य प्रदेश को मिली नई ट्रेन, CM मोहन यादव ने भोपाल-रीवा सुपरफास्ट को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Bhopal-Rewa Superfast New Train: मुख्यमंत्री ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक छह से शुक्रवार रात हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। नई ट्रेन से रवाना हो रहे यात्री प्रसन्न नजर आए। उन्होंने भी इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री और रेलवे को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
cm mohan yadav

Bhopal-Rewa Superfast New Train: प्रदेश के विकास के लिए लगातार एमपी सरकार काम कर रही है। इसी के तहत यातायात के साधन में कोई कमी न हो, इसके लिए सीएम यादव ने भोपाल से रीवा के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिखाया है। भोपाल के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, सतना व मैहर जाने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन नई सुविधा की खुशी देने वाला रहा। प्रदेश सरकार की विशेष मांग पर रेलवे की ओर से भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक(Bi-Weekly) एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है।

शुक्रवार रात भोपाल स्टेशन से सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेशवासियों के हितों को ध्यान रखते हुए इस नई ट्रेन की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री ने प्लेटफार्म क्रमांक छह से रात करीब 11.05 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। नई ट्रेन से रवाना हो रहे यात्री प्रसन्न नजर आए। उन्होंने भी मुख्यमंत्री और रेलवे को धन्यवाद दिया।

वर्तमान में भोपाल से रीवा के मध्य वंदे भारत रीवा-रानी कमलापति और रेवांचल एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं। रेवांचल एक्सप्रेस में कई महीनों तक वेटिंग रहती है, जिससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, वंदे भारत रीवा-रानी कमलापति का किराया अधिक है और साथ ही समय का सही तालमेल भी नहीं है। इस वजह से जबलपुर, रीवा, सतना सहित मैहर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा भोपाल और रीवा के बीच यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू गई है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को भोपाल से तथा शनिवार और सोमवार को रीवा से चलेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा, विधायक बैरसिया विष्णु खत्री, विधायक भोपाल (दक्षिण/पश्चिम) भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये होगा ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से शुक्रवार और रविवार को रात 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति स्टेशन 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन रीवा से शनिवार और सोमवार की रात्रि 11 बजे चलेगी तथा प्रातः 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें-  MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने CM मोहन को लिखा पत्र, इस प्रोजेक्ट के लिए मांगी मंजूरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें