Madhya Pradesh School Girl Gang Rape : मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक-दो नहीं, बल्कि सात युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। 7 लड़कों ने पहले स्कूली छात्रा पर अश्लील कमेंट किए और फिर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसके बाद सभी आरोपियों ने एकसाथ उस लड़की पर हमला बोल दिया और फिर एक जंगल में लेकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह वारदात मध्य प्रदेश के सागर जिले की है। सूत्रों का कहना है कि 16 साल की एक स्कूली छात्रा शाहगढ़ कस्बे के बाहरी इलाके में घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान उसके साथ एक लड़की और दो लड़के भी थे। जिस रास्ते से ये लोग जा रहे थे, वह काफी सुनसान इलाका था। रास्ते में 7 लड़कों का एक ग्रुप मिल गया। यह ग्रुप स्कूली छात्रा का पीछा करने लगा। यह लड़की गांव में ही अपने दादा-दादी के साथ रहती है, जबकि उनके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं।
यह भी पढ़ें : Rape के बाद हत्या, बच्ची का कलेजा निकाल रोटी के साथ खा गए…क्या है भदरस कांड
आरोपियों ने सागर जिले के जंगल में वारदात को दिया अंजाम
सूत्रों के मुताबिक, सातों आरोपियों ने पहले स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी की और फिर उस पर धावा बोल दिया। इसके बाद सभी लड़के जबरदस्ती खींचकर उसे पास के एक जंगल में ले गए। वहां सभी आरोपियों ने स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को जंगल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही आसपास की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
अबतक 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
गैंगरेप मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अबतक इस मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी का कहना है कि यह मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र है। इस केस में पुलिस बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines