Madhya Pradesh food poisoning case: मध्य प्रदेश के सतना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक ही परिवार के छह लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके कारण परिवार में दो बच्चों समेत बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनको नागौद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। इनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ये मामला नागौद थाना एरिया की सितपुरा कोलान बस्ती में सामने आया है। यहां पर शिवपुर ग्राम के रहने वाले मिठाई लाल उर्फ ढैया कोल की मां झल्ली बाई कोल की तबियत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद ढैया की पत्नी जुगनू कोल और उनके चार बच्चों को भी उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सभी लोगों को नागौद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें-ग्लासगो गुरुद्वारा प्रबंधन की भारतीय उच्चायुक्त को सफाई…माफ कीजिए, हमारा खालिस्तानियों से लेना-देना नहीं
यहां पर 70 साल की झल्ली बाई, डेढ़ साल के धनराज और 3 साल की आरती की मृत्यु हो गई। वहीं, जुगून, वर्षा व एक छोटी बेटी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने विभाग के ऊपर इलाज में कोताही का आरोप लगाया है। कहा है कि अगर समय रहते एंबुलेंस भेज दी जाती, तो जानें बच सकती थीं। आसपास के लोगों में भी घटनाक्रम के बाद दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट के बाद साफ होगी मामले की तस्वीर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एल के तिवारी की ओर से घटनाक्रम को लेकर पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि 6 लोगों के बारे में सूचना मिली थी। सभी को नागौद में भर्ती करवाया गया था। जहां तीन लोगों की मौत हो गई, तीन का इलाज चल रहा है। जो भोजन परिवार ने रात को खाया था, उसकी सैंपलिंग की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
14 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines