MP Food Civil Supplies Corporation Saved Rs 422 Crore: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा प्रदेश को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मोहन सरकार का लक्ष्य न सिर्फ प्रदेश का विकास करना है, बल्कि राज्य को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाना है। इसके लिए प्रदेश के सभी विभाग तेजी से काम कर रहे हैं। हाल ही में राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम की तरफ से कमाल किया गया है। दरअसल, निगम ने अपने इनोवेशन से 422 करोड़ 79 लाख रुपये की बचत हुई है।
खाद्य मंत्री ने निगम की तारीफ
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा किए गए इनोवेशन के जरिए से 422 करोड़ 79 लाख रुपये की बचत की गई है। निगम ने यह कहा कि वित्तीय वर्ष के पूरा होने तक यह बचत 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकता है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने निगम के इस नए इनोवेशन की काफी तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने विधायकों को दी मध्य प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी, करने होंगे ये सब काम
कैसे बचाए इतने पैसे?
खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर पीएन यादव ने बताया कि कमाए हुए धान को उपार्जन केन्द्रों से सीधे मिलर्स कर देने से ट्रांसपोर्ट के खर्चे में 49 करोड़ 66 लाख रुपये की बचत हुई। वहीं भंडारण के खर्च में 16 करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसी तरह से पीडीएस की जरूरत के अनुसार हर एक जिले में गेहूं का स्टॉक आारक्षित करने पर पीडीएस मात्रा के गेहूं लाने-ले जाने में 20 करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसके अलावा कल्याणकारी योजनाओं में अंतर जिला परिवहन की मात्रा कम होने से 60 करोड़ रुपये की बचत हुई है। पिछले 5 सालों में क्षतिग्रस्त स्टॉक के त्वरित निराकरण पर कुल 110 करोड़ रुपये की बचत हुई।
संबंधित खबरें
'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
19 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
20 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
21 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines