Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू के गांदरबल में कायराना आंतकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में सीधी जिले के गांव डिठौरा के अनिल शुक्ला भी शामिल हैं। अनिल शुक्ला मैकेनिकल इंजीनियर थे , वो जेड मोड़ पर काम कर रही टीम का हिस्सा थे।
रविवार देर रात मजदूरों के साथ इंजीनियर काम करवा रहे थे। यहां टनल का काम चल रहा था। तभी अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में 7 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक सीधी का भी व्यक्ति शामिल है।
जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी में मौत
सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिथौरा के रहने वाले अनिल शुक्ला (45) जेपी फैक्ट्री में बतौर सिविल इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। जहां वे अपना काम बखूबी तरीके से कर रहे थे, लेकिन आतंकवादियों की गोली का वह निशाना बन गए और उनकी मौत हो गई।
हालांकि, पहले तक यह जानकारी नहीं थी कि वह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, बल्कि उन्हें बिहार का बताया गया था, लेकिन जैसे कार्रवाई और जांच आगे बढ़ी, तब सभी को यह पता चला कि वे मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं।
एसडीएम ने की पुष्टी
अनिल शुक्ला के एक बेटा और एक बेटी है और बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि बेटी बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है। हालांकि, उनका गृह ग्राम भले ही सीधी जिला हो, लेकिन वह कई सालों से रीवा में रहकर बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे।
इस मामले में एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने बताया कि सेना की तरफ से हमें फोन आया था कि, अनिल शुक्ला आपके क्षेत्र के रहने वाले हैं या नहीं। जिसकी पुष्टि हमने कर दी है। अनिल शुक्ला हमारे ही क्षेत्र के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के डिढौरा के रहने वाले हैं।
सीएम मोहन ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत ग्राम डिठौरा के एक होनहार इंजीनियर अनिल शुक्ला के काल कवलित होने का समाचार हृदय विदारक है। दुख की इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से शोक संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने एवं ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।
ये भी पढ़ें- ‘पुलिसकर्मी देश की सेवाओं के संचालन और सुरक्षा में अपना योगदान देते हैं’, कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines