Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Results : मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। तीन राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनी तो तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम को बहुमत मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने एमपी की 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर ही सिमट गई है। कई सीटों पर कांग्रेस की हार में सपा ने भी अहम भूमिका निभाई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नाराज कर दिया था।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के दौरान छिंदवाड़ा में कहा था कि ‘अरे भाई अखिलेश-वखिलेश छोड़ो’। उनके इस बयान से यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव खफा हो गए और उन्होंने अकेले ही चुनावी ताल ठोंक दिया। सपा ने एमपी चुनाव में 74 उम्मीदवारों को टिकट दिया, जिनमें से 4 प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा।
यह भी पढे़ं : MP Election: भाजपा को प्रचंड बहुमत, पर मंत्री हारे; सिंधिया समर्थकों में क्यों छाई है मायूसी?
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
इन सीटों पर सपा की वजह से हारी कांग्रेस
भाजपा ने निवाड़ी सीट से 17,157 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है, जबकि इस सीट पर सपा के प्रत्याशी को 32,670 वोट मिले हैं। चांदला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 15,491 वोटों से हार गई है और भाजपा ने बाजी मार ली है, जबकि साइकिल को 24,977 वोट मिले हैं। यही हाल राजनगर सीट का भी रहा, जहां कांग्रेस को 5,867 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सपा प्रत्याशी ने 6,353 वोट झटके हैं। बीजेपी ने 15 हजार वोटों से ओरछा सीट जीत ली है और यहां सपा को कुल 20,000 मत मिले हैं।
अगर सपा चुनाव न लड़ती तो तब क्या आता रिजल्ट
अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ती तो सीटों की संख्या बढ़ जाती है और कांग्रेस के खाते में ये सीटें भी आ जाती हैं। लेकिन, कमलनाथ के बयान ने अखिलेश यादव को नाराज कर दिया और पार्टी को इसका नुकसान झेलना पड़ा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines