मध्य प्रदेश में गेम चेंजर बनी यह योजना, सिंधिया बोले- कांग्रेस लड्डू बना रही थी, लेकिन हम...

Madhya Pradesh Election Result 2023 : एमपी चुनाव में भाजपा की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लड्डू बना रही थी और हम अपना काम कर रहे थे।

cm-shivraj-singh

Madhya Pradesh Election Result 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा 230 विधानसभा सीटों में से 161 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 67 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अब बड़ा सवाल उठता है कि एमपी में बीजेपी के लिए क्या गेंम चेंजर बना है।

विज्ञापन

एमपी चुनाव में भाजपा की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सराहना करते हुए कहा कि एमपी में लाड़ली बहना योजना गेम चेंजर साबित हुई है, जिसने भाजपा की झोली में मध्य प्रदेश को डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस बधाई के पोस्टर और लड्डू तैयार कर रही थी, तब हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी बीजेपी की सरकार : सिंधिया

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार सुशासन और सेवा की है। मझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। वहीं, सिंधिया सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचे और दोनों ने पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर के साथ चुनाव परिणाम का अवलोकन किया है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलता नजर आ रहा है। जीत की ओर बढ़ रही पार्टी को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव और राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ