Madhya Pradesh Election Result 2023 Analysis: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट काफी दिलचस्प और चौंकाने वाले रहे। मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बन रही है। पार्टी ने 230 में से 160 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किय। एग्जिट पोल में भी इस बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था, जो सही साबित हुआ। वहीं मध्य प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की जीत के पीछे मोदी मैजिक को बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बार के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में किस नेता का कितना प्रभाव रहा। खासकर उन स्टार प्रचारकों का, जिन्होंने रैलियां करके चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया। जनसभाएं और रोड शो करके जनता को लुभाया और वोट हासिल किए।
भाजपा के दिग्गजों के दम पर मिली MP में जीत
मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गजों के दम पर जीत मिली, जो हर विधानसभा में रैली और जनसभा करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और शिवराज चौहान का जादू चला। भाजपा के दिग्गजों ने करीब 634 जगहों पर जनसभाएं की। PM मोदी ने 15, अमित शाह ने 21, जेपी नड्डा ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा की। शिवराज सिंह चौहान ने 160 तूफानी जनसभाएं की। राजनाथ सिंह ने 12, वीडी शर्मा ने 55, नरेंद्र सिंह तोमर ने 38, सिंधिया ने 80, CM योगी ने 16, प्रह्लाद पटेल ने 40, वीरेंद्र खटीक ने 10, CM हेमंता बिस्वा ने 15, कैलाश विजवर्गीय ने 25, सांसद मनोज तिवारी ने 10 जनसभाएं की। जिन सीटों पर जनसभाएं हुईं, वहां अधिकतर पर पार्टी को जीत मिली। इनके अलावा बसपा अध्यक्ष मायावती ने 10 और सपा अध्यक्ष ने 9 जनसभाएं की।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
OBC-SC और आदिवासी कांग्रेस का टारगेट रहे
भाजपा-बसपा और सपा के अलावा कांग्रेस ने भी मध्य प्रदेश में पूरा जोर लगाया। राहुल गांधी ने आदिवासी और OBC बहुल जिलों में फोकस किया। खरगे की जनसभाएं SC बहुल क्षेत्रों पर फोकस रहीं। प्रियंका गांधी ने आदिवासी अंचलों को टारगेट किया, लेकिन मोदी मैजिक ने सभी की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines