MP E-Nagarpalika Portal Easy Use: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के औद्योगिक और डिजिटल विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। प्रदेश में डिजिटलकरण की विकास करने के लिए राज्य सरकार ने ई-नगरपालिका की शुरुआत की। जिसके काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच अधिकारी मोबाइल एप की शुरुआत की है। इसके साथ ही नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों को ई-नगरपालिका पोर्टल को यूजर फ्रेंडली और सरल बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी नगरीय विकास आयुक्त भरत यादव ने दी है।
सीएम मोहन यादव का सख्त निर्देश
आयुक्त भरत यादव ने बताया कि नगरीय विकास के ई-नगरपालिका पोर्टल पर अब नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने के प्रोसेस को पहले से काफी ज्यादा आसान कर दिया गया है। आयुक्त भरत यादव ने आगे बताया कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तरफ से काफी सख्त निर्देश दिए गए थे। दिए गए निर्देश के अनुसार ई-नगरपालिका पोर्टल को यूजर फ्रेंडली सरल बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, खेल मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान
नई प्रॉपर्टी आईडी बनाना हुआ आसान
आयुक्त भरत यादव ने बताया कि अब आवेदक को ई-नगरपालिका पोर्टल पर नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए, सम्पत्ति का पंजीयन करने के लिए समग्र आईडी प्रस्तुत की जाएगी। नई सम्पत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल पर आवेदन के समय सम्पत्ति के रस्जिट्री से जुड़े सभी दस्तावेज लोड करना बेहद अनिवार्य होगा। इसके अवाला दस्तावेजों के ऑनलाइन जमा करने के बाद स्थानीय निकाय कार्यालय की तरफ से प्रॉपर्टी का फिजिकल इंस्पेक्शन किया जाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए लोगों को ई-नगरपालिका पोर्टल पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
14 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines