Madhya Pradesh Record PM Janman: एक बार फिर से मध्य प्रदेश ने कमाल कर दिखाया है। दरअसल, मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पीएम जनमन योजना के तहत पूरी कॉलोनी का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रदेश में पीएम जनमन योजना का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचाया गया है। मध्य प्रदेश में कुल 1 लाख 13 हजार 433 जनमन आवास मंजूर किए गए हैं। इस बात की जानकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने दी है।
22619 परिवारों को मिला पक्का घर
मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा पिछड़े जनजातीय परिवारों को आगे बढ़ाने और पक्का घर देने वाले प्रधानमंत्री आदिवासी जनमन महाभियान में मध्य प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 1 लाख 13 हजार 433 जनमन आवास मंजूर हुए हैं, इसमें से 22 हजार 619 आवासों का निर्माण भी पूरा हो गया है और इसी के साथ मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के शिवपुरी में देश की पहली प्रधानमंत्री जनमन कालोनी बनाई गई है। हाल ही में मंत्री प्रहलाद पटेल नेशिवपुरी जिले के की हातौद, कोटा और डबिया ग्राम पंचायतों में बनी देश की पहली पीएम जनमन कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलोनी के लोगों के पक्का मकान मिलने पर बधाई दी।
शिवपुरी ने बनाया रिकॉर्ड
पंचायत मंत्री ने कहा कि शिवपुरी जिले में देश का सबसे पहला जनमन आवास बनाया गया है। इसी के साथ ही शिवपुरी ने सबसे पहले जनमन कॉलोनी बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा की आवास के साथ बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य की सुविधा एक साथ मिलना भी सहरिया परिवारों के लिए सबसे बड़ी सहूलियत हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines