Madhya Pradesh Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार राज्य के विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में एक वृहद् समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने सबसे पहले रीवा में एमएपीआरडीसी (MAPRDC) के सड़क निर्माण काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने आधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश दिया है।
डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिए निर्देश
इसके साथ ही इस बैठक में डिप्टी सीएम शुक्ल ने NH-39 के सीधी-सिंगरौली सेक्शन के शेष कार्य, SH-57 रीवा-शहडोल से टेटका मोड़ खंड के 2-लेन कार्य और NH-30 के रीवा बाईपास खंड के फोर-लेन का कार्य की प्रगति पर चर्चा की। इसके अलावा डिप्टी सीएम शुक्ल ने सीधी-सिंगरौली मार्ग में गोपद पुल और एप्रोच रोड के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि इस पर तेजी के साथ काम पूरा किया जाए, ताकि कनेक्टिविटी कंप्लीट हो और आवागमन चालू हो सके। इसके उन्होंने निर्देश देते हुए SH-57 रीवा-शहडोल से टेटका मोड़ खंड के काम में गोविन्दगढ़ से बधवार मार्ग के उन्नयन कार्य को शामिल करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की संजू मालवीय सरकारी योजनाओं की मदद से बनीं लखपति, पढ़ें सफलता की रोचक कहानी
पीएम मोदी ने की ग्वालियर की तारीफ
बता दें कि, हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण प्रोसेस की तारीफ की और बताया कि इस भवन का निर्माण सिर्फ 16 महीने में पूरा किया गया है। ग्वालियर ने देश में तेज गति के साथ काम शानदार उदाहरण पेश किया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines