हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के साथ सशक्त होगा राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र', MP के डिप्टी सीएम का बड़ा दावा

MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने हाल ही में राज्य हेल्थ सेक्टर को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर इसे सशक्त बनाएंगी।

विज्ञापन

MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश में औद्योगिके विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार दूसरे सेक्टर्स को मजबूत करने पर काम कर रही है। इसमें हेल्थ सेक्टर सबसे ऊपर है। इसी के तहत भोपाल में होटल जहांनुमा पैलेस में मध्य प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन (MPNHA) द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्य के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहित कर रही है।

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि हेल्थ सर्विस को सशक्त करने के लिए सरकारी सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा हेल्थ को मजबूत करने के लिए प्राइवेट को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए प्राइवेट हेल्थ इंस्टीट्यूट को भी मजबूत करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को हेल्थ सर्विस के सेक्टर में टॉप पर ले जाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम बताया कि हेल्थ सर्विस के सेक्टर को लेकर राज्य में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, मैनपावल और मॉडर्न इक्विपमेंट की उपलब्धता के लिये व्यवस्थाए की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:‘मातृ-शक्ति की आराधना का प्रतीक है नवरात्रि का कन्या-पूजन’, कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव

खुलेंगे नए 8 नए मेडिकल कॉलेज

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि मध्य प्रदेश में फिलहाल 14 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं, 3 नए मेडिकल कॉलेज के संचालन को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा आने वाले कुछ सालों में 8 नए मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए कार्य प्रक्रियाधीन हैं। पीपीपी मोड में 12 मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह मध्य प्रदेश कृषि, ऊर्जा और स्वच्छता क्षेत्र में टॉप पर है। सरकारी और प्राइवेट हेल्थ इंस्टीट्यूट के संगठित प्रयास से राज्य स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न मानकों में टॉप पर ले जाने में जरुर सफल होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें