Madhya Pradesh ‘Craft Handloom Tourism Village’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव की यह कोशिश कई क्षेत्रों में सफल भी साबित होती दिखाई दे रही है। दरअसल, अशोकनगर जिले के प्राणपुर में देश का पहला ‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ के निर्माण का काम पूरा हो गया। अब सीएम मोहन यादव इस ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्म विलेज’ का 6 मार्च यानी आज लोकार्पण करेंगे। इस बात की जानकारी पर्यटन और संस्कृति प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने दी है।
‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ में क्या है खास?
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में अशोकनगर जिले प्राणपुर के अंदर देश का पहला ‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ बनाया गया है। यहां पर पर्यटन विभाग की तरफ से क्राफ्ट हैंडलूम की क्वालिटी में बढ़ोतरी करने, कारीगरों के कौशल विकास के बढ़ाने, प्रोडक्ट्स को मार्केट ओरियंटेड बनाने, सप्लाई को मॉडर्न डिस्ट्रीब्यूशन के जोड़ने और लोगों को एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्म विलेज’ के निर्माण में 7 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत आई है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की सिंचाई क्षमता एक करोड़ हेक्टेयर के पार होगी, जानें क्या है CM यादव की पंचवर्षीय स्कीम?
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अनोखी पहल
अशोक नगर के प्राणपुर-चन्देरी में बना यह ‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एक अनोखी पहल है। जिसे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार से काफी सहयोग प्राप्त हुआ। आज सीएम मोहन यादव इस ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्म विलेज’ का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि हाल ही में ‘मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड’ (MPTB) को साउथ एशियन ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज (SATTE) में ‘बेस्ट टूरिज्म स्टेट बोर्ड’ के खिताब से सम्मानित किया गया था।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
11 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
12 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
13 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
15 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines