राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर वोट चोरी को लेकर उठाए सवालों के बीच मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी 2023 के विधानसभा चुनाव में करीब 16 लाख वोटों का हेरफेर किए जाने का आरोप लगाया चुनाव आयोग पर लगाए हैं। बकायदा चुनाव आयोग के दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने आए उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश में वोट चोरी कर फर्जी जनादेश लेकर बीजेपी ने 2023 में सरकार बनाई है, जिसमें चुनाव आयोग ने अहम भूमिका निभाई।
2023 के चुनाव से पहले नए वोटर्स के नाम जुड़े
उमंग सिंघार ने बताया कि 2023 के चुनाव से पहले एमपी में 34 लाख से ज्यादा नए वोटर्स के नाम जोड़े गए। 7 महीने में साढ़े 4 लाख वोटर बढ़े, लेकिन आखिरी के दो महीने में हर रोज 26 हजार वोट जोड़कर 16 लाख वोट बढ गए। 2018 के चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से 1 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं, 2023 में ये बढ़ कर 8-9 फीसदी हो गया। यानी 8-9 फीसदी वोट की चोरी की गई।
2023 के चुनाव में वोटों की हुईं हेराफेरी
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि 2023 के चुनाव में वोटों की हेराफेरी में कांग्रेस 27 सीटों पर हार गई। उमंग सिंघार का दावा है कि 25 से 26 सीटें ऐसी है जहां चुनाव से पहले दो महीनों में 7 से 10 हजार तक वोटर बढ़े, जिनकी लिस्ट न तो विधानसभा कैंडिडेट को और न ही पालिटिकल पार्टियों को दी गई, जहां हार-जीत का 5 हजार वोटों का अंतर रहा तो 11 हजार वोट बढ़े हैं।
उमंग सिंघार के मुताबिक, चुनाव आयोग ने एक पत्र 9 जून 2023 को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को जारी किया था, जिसमें आदेश दिया कि वोटर लिस्ट में 30 जून के बाद जो वोटर हटाए, बढ़ाए गए वो लिस्ट चुनाव आयोग ने नहीं दी है। चुनाव आयोग ने साफ लिखा था कि लिस्ट न तो वेबसाइट पर डलेगी और न ही किसी को दी जाएगी।
पत्र की कॉपी में क्या लिखा था?
सिंघार ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 2 दिसंबर 2022 को एक आदेश निकाला था कि साढ़े 8 लाख नकली वोटर हटाए जाएंगे। इसके अलावा आरटीआई में जानकारी मांगी तो आयोग ने कहा कि हम डिजिटल डेटा नहीं रखते हैं। जबकि आयोग के नियम-32 में साफ है कि आयोग को 3 साल तक डेटा रखना है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि वो सभी कोर्ट जाएंगे।
ये भी पढ़ें- 13 दिन से लापता अर्चना तिवारी मामले में बड़ा अपडेट, मां के पास आया कॉल, GRP को मिला सुराग
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines