Congress National Secretary Satyanarayan Patel: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का समर्थन किया है। इसी बीच इंदौर से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। सत्यनारायण पटेल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को कचरा बताया है।
भाजपा में शामिल होने के लिए मिल रहे बड़े ऑफर
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले संजय शुक्ला, अंतर सिंह दरबार और विशाल पटेल समेत सभी नेताओं की तुलना की कचरे से करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाई कमान सहित प्रदेश के कई नेताओं ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बड़ा ऑफर दिया है। सत्यनारायण पटेल ने बताया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बड़े पदों की ऑफर मिली थी।
यह भी पढ़ें: जब तक सॉलिड वेस्ट खत्म नहीं होगा, तब तक स्वर्ण रेखा का पुराने रूप में वापस आना असम्भव: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
नेताओं की कचरे से की तुलना
सत्यनारायण पटेल ने खुद को बताया रेस से बाहर बताते हुए कहा कि पतझड़ का मौसम है लोग छोड़कर जा रहे हैं। लेकिन किसी की मां के दूध में इतनी ताकत नहीं है कि उन्हें भाजपा शामिल करवा सकें। उन्होंने कहा कि मालवा में एक कहावत है गांव का कचरा घोड़े को डालते हैं शहर का कचरा टीचिंग ग्राउंड में डालते हैं कांग्रेस का कचरा भाजपा में डाल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि इंदौर से कांग्रेस का कोई बड़ा नेता के चुनाव लड़ सकता है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
18 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines