MP Congress ‘Jan Aakrosh Yatra’ : मध्य प्रदेश कांग्रेस 19 सितम्बर यानी आज से एक साथ 7 ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने गणेश चतुर्थी का दिन चुना है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी, जिसकी कुल दूरी 11,400 किलोमीटर होगी। जानकारी देते हुए आपको बता दें कि यह यात्रा भाजपा की ‘जन आशीर्वाद रैली’ के जवाब में निकाली जा रही है जिसका कल थीम सांग भी जारी किया जा चुका है।
भाजपा के खिलाफ लोगो के आक्रोश को मिलेगी ‘आवाज’
कांग्रेस इस यात्रा के जरिए भाजपा के खिलाफ आम लोगो के आक्रोश को आवाज देगी। मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि, इस यात्रा में मध्य प्रदेश के प्रमुख कमल नाथ और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे, जो सात रैलियों का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा प्रदेश में 18 साल से सत्ता में है लेकिन लोग उनकी सरकार से खुश नहीं हैं इसका मुख्य कारण किसानों पर हो रहे जानलेवा हमले, पटवारी घोटाला और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत किया गया भ्रष्टाचार है।
महिला अधिकारों और आदिवासियों का दमन करती है भाजपा
प्रेस से बात करते हुए, कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कुछ दिन पहले एमपी के सीधी में हुई अमानवीय घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा केवल और केवल महिला अधिकारों और आदिवासियों का दमन करने वाली पार्टी है, वह सम्मान देना नहीं जानती।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा से लोग इसलिए भी नाराज हैं क्योंकि सरकार ने महिला सुरक्षा के नाम पर दिखावा करने के अलावा कोई काम नहीं किया उनकी सरकार में 18 वर्षों के दौरान बलात्कार की 58,000 घटनाएं और अपहरण की 67,000 घटनाएं दर्ज की गईं हैं।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
10 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines