---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राजा पटेरिया को जारी किया नोटिस, पूछा- आपको पार्टी से क्यों न निकाला जाए

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करने पर पार्टी नेता राजा पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस पार्टी ने राजा पटेरिया से 3 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है कि उनको पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए। Madhya […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Dec 13, 2022 12:52

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करने पर पार्टी नेता राजा पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस पार्टी ने राजा पटेरिया से 3 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है कि उनको पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए।

---विज्ञापन---

आज सुबह राजा पटेरिया को किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि आज सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने उनके कथित ‘मोदी को मारो’ वाले बयान के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राजा पटेरिया के खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

राजा पटेरिया के खिलाफ पन्ना जिले के पवई में IPC की धारा 451, 504, 505, 1(B), 505 (1), 1 (C), 506, 153, B (1) C के तहत FIR दर्ज हुई थी, संजय कुमार खरे नाम के व्यक्ति ने ये FIR दर्ज कराई थी।

---विज्ञापन---

दरअसल, पन्ना जिले के पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक में राजा पटेरिया अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवादित भाषण दिया। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

India China Conflict: तवांग की घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग; आर्मी चीफ, CDS और NSA होंगे शामिल

---विज्ञापन---

राजा पटेरिया ने कहा कि अगर हमें संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें, हालांकि बाद में उन्होंने हत्या को हराना बताकर बयान को संभालने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

CM बोले- पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही कांग्रेस

राजा पटेरिया के बयान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए कांग्रेस का पीएम मोदी को मारने की बात कर रहा है। कांग्रेस का असली चेहरा अब सामने आ रहा है।

---विज्ञापन---
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का 97वां दिन, राहुल गांधी ने जीनापुर शुरू की पदयात्रा

विवाद के बाद पटेरिया ने दी सफाई

प्रधानमंत्री के हत्या वाले विवादित बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी को मानने वाला हूं, जो हत्या की बात नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक क्षेत्र में पराजित करने की बात कही थी।

---विज्ञापन---

सोमवार को दर्ज हुई थी FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने FIR के निर्देश दिए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना। उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं। मैं एसपी को तत्काल FIR करवाने का निर्देश दे रहा हूं। बता दें कि राजा पटेरिया कांग्रेस को सीनियर नेता हैं। पटेरिया 1998 से 2003 तक दिग्विजय की कांग्रेस सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 13, 2022 12:52 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.