MP News: मध्य प्रदेस में उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि 25 मई से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके बाद इस साल 12वीं पास करने वाले छात्र अब प्रवेश की तैयारियों में जुट गए हैं।
ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित सभी 1304 से अधिक शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अकादमिक-सत्र 2023-24 के लिए 25 मई से प्रवेश प्रारंभ होंगे। प्रवेश प्रक्रिया में एक मुख्य चरण और तीन सीएलसी राउंड होंगे। प्रवेश प्रक्रिया epravesh.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होगी। विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिए महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। इस वर्ष स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए भी ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। अधिभार का लाभ लेने वाले आवेदकों का भी हेल्प सेन्टर द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
स्टॉफ को दिया जा रहा प्रशिक्षण
मंत्री ने बताया कि ई-प्रवेश के लिये मार्गदर्शिका जारी की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने एवं सुचारू संचालन के लिए 1200 प्राध्यापकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रशासन अकादमी से ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित प्राध्यापक मास्टर ट्रेनर के रूप में कॉलेज के अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहे हैं। ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
2 लाख 13 हजार सीटों पर होंगे प्रवेश
इस बार मध्य प्रदेश में पीजी की 2 लाख 13 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। नामांकन के आधार पर प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों से संबंधित विद्यार्थियों का डाटा सीधे पोर्टल पर प्राप्त होगा। इस प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन आसान होगा।
प्रदेश के बाहर या अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, जिनका डाटा एमपीऑनलाइन पर डाटा उपलब्ध नहीं है, सिर्फ वे ही अपने दस्तावेज अपलोड करेंगे। विद्यार्थी पंजीयन करते समय माध्यमिक स्तर पर प्रदान की गई स्कॉलरशिप का आईडी भी दर्ज करेंगे। एक विद्यार्थी अधिकतम 15 महाविद्यालय के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेगा। छात्राओं को पंजीयन शुल्क से छूट रहेगी।
लाड़ली लक्ष्मी योजना का मिलेगा लाभ
मंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस साल लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को स्नातक में प्रवेश लेने पर 2 समान किस्तों में 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं का शिक्षण शुल्क उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
10 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
11 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
11 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines