CM Shivraj Singh Chauhan Navratri puja in Maa Vijayasan Temple: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शारदीय नवरात्र के पावन मौके पर सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर मां विजयासन देवी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ पत्नी साधना सिंह एवं छोटे बेटे कुणाल भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- खुद को किडनैप दिखा पिता से मांगी 20 लाख फिरौती, पुलिस पूछताछ में बताया कैसे और क्यों रची साजिश?
सीएम ने की प्रदेशवासियों के हित की कामना
इस दौरान सीएम शिवराज यहां पर थोड़ी देर के लिए रुके थे। इसके बाद वह अपने आगामी कार्यक्रम के सिलसिले में हेलीकाप्टर से लटेरी, विदिशा के लिए रवाना हो गए। मंदिर से बाहर आने के बाद सीएम शिवराज ने मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर सलकनपुर वाली मैया के दर्शन कर धन्य हो गया। माता सब पर कृपा की वर्षा करती हैं और मां के चरणों में बस यही प्रार्थना है कि प्रदेश एवं देशवासियों पर आशीर्वाद की वर्षा करें, सबका कल्याण हो, सब आनंदित, सुखी एवं निरोगी हों।
लोक-आस्था का प्रमुख केंद्र
बता दें कि सलकनपुर में पहाड़ पर विराजित माता विजयासन देवी का यह मंदिर जन-आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। वैसे तो यहां रोज काफी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं लेकिन, नवरात्र के दिनों में यहां भक्तों का जन सैलाब दिखाई पड़ता है और दूर-दूर से यहां देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। सीएम शिवराज की भी माता विजयासन देवी के प्रति अपार आस्था है और उनकी घोषणा के बाद उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर यहां देवी लोक बनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
20 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines