खुद को किडनैप दिखा पिता से मांगी 20 लाख फिरौती, पुलिस पूछताछ में बताया कैसे और क्यों रची साजिश?

Son Showed Himself Kidnapped Father Asked Ransom: एक बेटे ने शेयर बाजार में घाटा भरने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रचकर अपने पिता से 20 लाख की फिरौती की मांग की।

UP kidnapping Case

उत्तर प्रदेश में बच्ची का हुआ अपहरण।

विज्ञापन

Son Showed Himself Kidnapped Father Asked Ransom: मध्यप्रदेश के खरगोन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने शेयर बाजार में घाटा भरने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रचकर अपने पिता से 20 लाख की फिरौती की मांग की। इसके बाद वह लगातार नौ दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने चार जिलों की 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इस मामले का खुलासा किया है।

20 लाख रुपये की मांग की गई

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गत आठ अक्टूबर को फरियादी दिलीप दुबे निवासी कसरावद ने पुलिस को बताया कि मेरे पुत्र दिवांशु का अपहरण हो गया है और पुत्र के मोबाइल फोन से अज्ञात व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की मांग की है। इस पर एसपी ने टीम का गठन किया। नौ अक्टूबर को दोबारा फिरौती की मांग की गई। इसके बाद दिवांशु ने मोबाइल फोन पर बताया कि मेरा अपहरण करने वाले लोगों ने मुझे बड़वानी-सजवानी रोड पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन

नई-नई कहानियां बना कर गुमराह करता रहा

इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह नौ दिनों तक पुलिस को नई-नई कहानियां बना कर गुमराह करता रहा। इसी दौरान पुलिस ने चार जिलों के 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मोबाइल लोकेशन व नंबरों की तलाश की। पुलिस टीम द्वारा दिवांशु दुबे के बताए अनुसार घटना की तश्दीक की गई तो, अलग-अलग बयान व जानकारी सामने आई। इस दौरान जब पुलिस को शंका हुई तो सख्ती से पूछताछ होने पर दिवांशु ने खुद अपहरण की साजिश को कबूल किया। उसने बताया कि शेयर बाजार में कर्ज होने के कारण उसने यह किया और दोस्त रजत पंवार (32) के साथ मिलकर साजिश रची। उसने बताया कि मैं इंदौर में था, पिताजी से 12 लाख रुपये लिए थे, जो शेयर बाजार में डूब गए, इसलिए 20 लाख की फिरौती मांग की।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ