Film ‘Article 370’ Tax Free in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में फिल्म ‘Article 370’ के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने हाल ही में रिलीज हुई यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। इसके साथ ही, सीएम मोहन यादव ने सभी से फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को एक बार जरूर देखने की अपील भी की। सीएम यादव ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से लोगों को जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटने से पहले और उसके बाद की स्थिति के बारे में बारीकी से जानने का मौका मिलेगा।
सीएम मोहन यादव ने देखी फिल्म
एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘Article 370’ केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर आधारित है। फिल्म में आर्टिकल 370 के हटने से पहले और उसके बाद के जम्मू-कश्मीर की परिस्थिति के बारे में बताया गया। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ देखी, जिसे देखने के बाद वह फिल्म से काफी प्रभावित हुए।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव की सिंगरौली को सौगात, 253 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, एयरपोर्ट बनाने का ऐलान
लोगों से फिल्म देखने की अपील
सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को पूरे राज्य में टैक्स मुक्त करने का फैसला किया है। सीएम यादव अपील करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग सिनेमाहॉल में इस फिल्म को जरूर देखें। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए से लोगों को इस पूरे प्रकरण को समझने में आसानी होगी।
यामी गौतम की बेहतरीन एक्टिंग
इस फिल्म में यामी गौतम ने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। उन्होंने प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी फिल्म में शानदार तरीके से अपने एक्शन रोल को निभाया। इस फिल्म में यामी की एक्टिंग स्किल की सभी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines