CM Mohan Yadav Will Launch Sampada 2.0: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए-नए आयाम तलाश रहे हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव प्रदेश के लोगों के सरकारी कामों के अनुभव को बदल रहे हैं और उनका समय बचा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत प्रदेश के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की तरफ से सम्पदा 2.0 सॉफ्टवेयर बनाया गया है, शुभारंभ 10 अक्टूबर 2024 को खुद सीएम मोहन यादव करेंगे। सीएम मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में दोपहर 1:00 बजे शुभारंभ करेंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवडा ने दी है।
डिजिटल होगा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
मंत्री जगदीश देवडा ने बताया कि प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को डिजिटल बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ यह महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। इस अपग्रेड सॉफ्टवेयर सम्पदा 2.0 का पायलेट प्रोजेक्ट का इम्पिलिमेंडेशन हरदा, गुना, डिंडौरी और रतलाम जिलों में सफलतापूर्वक कर लिया गया है। 10 अक्टूबर को इस सॉफ्टवेयर को प्रदेश के सभी 55 जिलों में लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘विकसित भारत का रास्ता गांव से होकर जाता है’, सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
सम्पदा 2.0 से ई-केवाइसी (E-KYC) से होगी पहचान
सम्पदा 2.0 एक स्पेशल मोबाइल एप है। सम्पदा 2.0 से ई-केवाइसी (E-KYC) से पहचान होगी। इस सॉफ्टवेयर की स्पेशलिटी लिस्ट में संपत्ति की GIS Maping, बायोमैट्रिक पहचान और डॉक्युमेंट को ऑटोमेटिक फॉमेट में रखना शामिल है। इस सिस्टम में डॉक्युमेंट का एग्जीक्यूशन ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर से किया जाएगा। इससे गवाह लाने की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। कुछ डॉक्युमेंट्स की रजिस्ट्री के लिए अब डिप्टी रजिस्ट्री ऑफिस जाने की भी जरुरत नहीं होगी। रजिस्ट्री ऑफिसर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की जाएगी। कई मामलों में तो किसी भी प्रकार के इंटरैक्शन की जरुरत ही नहीं होगी। वहीं व्यक्ति की पहचान के लिए वीडियो KYC का प्रावधान भी रखा गया है।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
8 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines