Gwalior Regional Industry Conclave Update: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य में औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। अपने इस औद्योगिक विकास मिशन के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के कोने-कोने में निवेशों के साथ बैठक की जा रही है। इसी के तहत प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के उज्जैन और जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा चुका है। अब ग्वालियर में 28 अगस्त में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाला है। इस कॉन्क्लेव में आईटी कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
ग्वालियर में होगा IT सेक्टर का विस्तार
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ग्वालियर रीजन में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी जुड़ी सर्विस और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन के मैन्यूफेक्चरिंग को बढ़ावा देने चाहती है। इसके लिए सरकार ग्वालियर रीजन में आईटी कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्वालियर रीजन में इस सेक्टर के अनुकूल इकोसिस्टम पहले से ही मौजूद है। ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव IT सेक्टर में निवेश बढ़ाने वाली बड़ी कंपनियों से निवेश पर खास चर्चा करेंगे। सीएम मोहन यादव का मानना है कि इस सेक्टर में निवेश बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मध्य प्रदेश की GDP में आईटी सेक्टर का योगदान 5 बिलियन डॉलर है। इस समय प्रदेश में कुल 15 IT पार्क हैं, जिसमें सबसे आईटी पार्क 75 एकड़ का है, जो ग्वालियर में है।
यह भी पढ़ें: गांव को विकसित करने का काम कर रहा है आनंद विभाग, बैठक में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
सीएम मोहन यादव का फोकस
बता दें कि सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में विकास को गति देने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के सीरीज की शुरुआत की है। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश के सभी प्रमुख क्षेत्रों में औद्योगिक विकास का बढ़ाने के लिए निवेश लाना है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज की शुरुआत उज्जैन से हुई। जबलपुर में दूसरी कॉन्क्लेव और ग्वालियर में तीसरी कान्क्लेव होने जा रहा है। इसके बाद सागर, रीवा और भोपाल में कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। वहीं अगले साल फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines