Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Visit Ujjain: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को राज्य की धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां सीएम मोहन ने धार्मिक समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले सीएम मोहन ने शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के काम में अपना श्रमदान दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर तालाब की स्वच्छता के लिए यहां सफाई भी की। इसके अलावा सीएम मोहन यादव यहां वृक्षारोपण भी किया है।
सीएम मोहन ने लोगो से की अपील
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में भी हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास खुले इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ भी किया। साथ ही उन्होंने भैरवगढ़ में स्थित खुली जेल का उद्घाटन किया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने लोगों को जल के महत्व के बारे में बताया, साथ ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का हिस्सा बनने के लिए अपील की है।
यह भी पढ़ें: वो तड़पती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन पति…MP में पत्नी की हत्या, जानें क्यों पीट-पीट कर मारी?
शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा
वहीं रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के बाद सीएम मोहन यादव ने रामघाट में मोक्षदायनी क्षिप्रा मैया की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बता दें कि सीएम मोहन यादव बीते दिन ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत छिंदवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने जिले की जनता के साथ अपने कर विचार साझा किए थे। साथ ही नागरिकों से जल संरक्षण के प्रयासों में योगदान देने के लिए आग्रह किया था।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines