Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को इंदौर के निर्माणाधीन इंटर-स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) पर पहुंचे और यहां काम का जायजा लिया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने दिसम्बर तक ISBT का काम पूरा करने को कहा है। इसके बाद सीएम मोहन यादव इंदौर के सांची प्लांट पहुंचे। यहां उन्होंने दुग्ध संघ के कर्मचारी और पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान दूध के प्रॉडक्शन सेक्टर में इंदौर को बड़ी सौगात दी। सांची प्लांट का दौरा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कई बड़ी घोषणाएं की है।
दूध व्यवसाय को बढ़ावा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण ने दूध व्यवसाय को बढ़ावा देने का संदेश दिया था, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने आगे बताया कि मध्य प्रदेश दूध उत्पादन में पूरे देश में तीसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश पहले और दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान ने एनडीडीवी (नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड) के माध्यम से अपनी दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है। अब मध्य प्रदेश भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
डेयरी उत्पादकों लाभ बढ़ाना
सीएम मोहन यादव ने प्लांट की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ ही प्लांट मुनाफे में चल रहे हैं, जबकि ज्यादातर प्लांट घाटे में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने 5 साल की योजना बनाई है, जिसके तहत दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 19 प्रतिशत तक कर किया जाएगा। इसके अलावा, दूध खरीदने में जो भी परेशानिया आ रही हैं, उन्हें भी जल्द दूर किया जाएगा। इससे किसानों और डेयरी उत्पादकों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
यह भ पढ़ें: महेश्वर में होगी मध्य प्रदेश सरकार की अगली कैबिनेट बैठक, CM मोहन यादव का ऐलान
सीएम मोहन यादव की घोषणा
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने यह भी घोषणा की कि दूध के हर एक लीटर पर बोनस दिया जाएगा। इससे उत्पादकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार ने नेशनल डेयरी बोर्ड के साथ एक एमओयू साइन किया है, जिससे दुग्ध उद्योग को और भी मजबूती मिलेगी।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
12 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines