हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'खिलाड़ी करें मेडल की तैयारी, बाकी चिंता होगी हमारी', समारोह में बोले मुख्यमंत्री यादव

Vikram Awardee Got Appointment Letter: टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ और 3 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रूपए, एक खिलाड़ी को तीन लाख रूपए और एक खिलाड़ी को दो लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

विज्ञापन
CM MOHAN YADAV NEWS

Vikram Awardee Got Appointment Letter: पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की राशि और शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की गई है। बुधवार को राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम में खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेरिस ओलिंपिक, पैरा ओलिंपिक, वर्ल्ड डेफ शूटिंग और वर्ल्ड स्नूकर के चैंपियनशिप के 8 खिलाड़ियों और विक्रम पुरस्कार विजेता 18 खिलाड़ियों को शासकीय सेवा नियुक्ति पत्र बांटे गए।

इस मौके पर ओलिंपिक और पैरा ओलिंपिक में प्रतिभाग कर हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल विजेता विवेक सागर प्रसाद, ब्लाइंड जूडो में ब्रॉन्ज मेडल विजेता कपिल परमार, पैरा शूटर रूबिना फ्रांसिस को एक-एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभागिता करने वाले निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरा केनो पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभागिता करने वाली प्राची यादव और पूजा ओझा को 10-10 लाख रुपये प्रदान किए गए। वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के पदक विजेता कमल चावला को तीन लाख, वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनिशप के पदक विजेता चेतन सपकल को दो लाख रुपये की सम्मान राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों के साथ सदैव खड़े हैं। वह जितना जीतने वाले खिलाड़ियों का मान रखते है, उससे कहीं ज्यादा हारने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने की तैयारी करें, आपकी चिंता हम करेंगे।

सौंपे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में खेल व युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने साल 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त श्रेष्ठ खिलाड़ियों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा और वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये।

थ्रो-बॉल खिलाड़ी चन्द्रकांत हरडे, वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी प्रगति दुबे, खो-खो खिलाड़ी नैन्सी जैन, मलखम्ब खिलाड़ी राजवीर सिंह और जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा को जल संसाधन विभाग में नियुक्ति के पत्र दिए गए। पैरा-केनो खिलाड़ी प्राची यादव और कराते खिलाड़ी निधि नन्हेट को लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति पत्र, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी पूजा पारखे, रागिनी चौहान तथा योगा के रोहित वाजपेई को नगरीय विकास और आवास विभाग का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया।

इसी तरह सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा और साहसिक खेल के भगवान सिंह कुशवाह को ऊर्जा विभाग में, कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुबोध चौरसिया और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे को चिकित्सा शिक्षा, शूटिंग खिलाड़ी चिंकी यादव को वन और आध्या तिवारी को आयकर विभाग में नियुक्ति-पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, खेल सचिव स्मिता भारद्वाज, खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएस यादव भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- ‘पिछले कुछ दशकों से बढ़ा हिन्दी का प्रसार, विदेशों तक फैला प्रसार’, समारोह में बोले राज्यपाल पटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें