हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उज्जैन को मुख्यमंत्री मोहन यादव की करोड़ों रुपये की सौगात, भूमि पूजन करके किया विकास कार्यों का लोकार्पण

CM Mohan Yadav in Ujjain: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में महाविद्यालय तराना में लेबोरेटरी बिल्डिंग सहित विकासखंड खाचरौद के ग्राम केसरिया, सकतखेड़ी, बोरखेड़ा पित्रामल, हताई जैसे 11 गावों में नल जल योजना का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन
उज्जैन में सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav in Ujjain: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार प्रदेश की जनता की भलाई के साथ-साथ विकास के लिए भी तेजी से काम कर रही है। सत्ता की जिम्मेदारी संभालने के बाद से मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के हर एक जिले को विकास कार्य की सौगात दे रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में करोड़ों रुपये के कई अलग- अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

इन गावों में नल जल योजना का लोकार्पण 

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में सरकारी महाविद्यालय तराना में विश्व बैंक प्रोजेक्ट के लिए 91.962 लाख रुपये की लागत से लेबोरेटरी बिल्डिंग और रेस्टोरेशन वर्क का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने विकासखंड खाचरौद के ग्राम केसरिया, सकतखेड़ी, बोरखेड़ा पित्रामल, हताई, जलोदिया जागीर, लुसड़ावन, डोडिया, बनबना, पिपल्याशीष और अंतरालिया में 8.31 करोड़ रुपये की लागत से नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण किया। वहीं उज्जैन के ग्राम करोंदिया में भी उन्होंने 83 लाख रुपये की लागत नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गजवा-ए-हिंद को लेकर दिए फतवे पर MP में बवाल, जानें क्या बोले भाजपा, बजरंग दल और विहिप के नेता

अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर का भूमि पूजन 

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर की तीसरे फेज के तहत 6 करोड़ रुपए की लागत के साथ सिंधी कॉलोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाईटिंग रोड डिवाइडर कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तराना विधानसभा क्षेत्र में 6.8 करोड़ रुपये की लागत के MRL 2-कायथा-खारपा-तराना मार्ग-ब्रिज, त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के पास स्थित शासकीय रिक्त भूमि पर 3.62 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग/पब्लिक शेड निर्माण और क्षिप्रा विहार स्थित नक्षत्र उद्यान में एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola