CM Mohan Yadav Taunt Akhilesh Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ ही संपन्न हो गया है। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में लगातार चुनावी सभाएं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव खत्म होने के बाद से अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब सीएम मोहन यादव दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव बीते दिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा की चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभाओं और रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने INDI गठबंधन के साथ मिलने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने एक डूबते जहाज से गठबंधन किया है।
अखिलेश यादव पर सीएम मोहन यादव का तंज
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम यादव ने नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं थीं, वहीं बेटे ने डूबते जहाज के साथ गठबंधन कर लिया। सीएम मोहन यादव ने व्यंगनात्नक तरीके से कहा कि ‘गठबंधन करना ही है तो डूबते जहाज में क्यों बैठ रहे हो भैया। जिन्होंने पूरी कांग्रेस को डुबा दिया उनसे गठबंधन कर रहे हो, गठबंधन करना ही है तो चलती हुई गाड़ी से करो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो मुलायम सिंह को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी थीं और कहा था कि आपकी सरकार बन रही है।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर राजघराने की राजमाता से बड़ी थी माधवी राजे सिंधिया की शख्सियत, दादा थे प्रधानमंत्री, ट्रेन से गई थी बारात
स्टार प्रचारक बने सीएम मोहन यादव
बता दें कि, सीएम मोहन यादव अब स्टार प्रचारक के तौर पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, नई दिल्ली और महाराष्ट्र में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। 16 मई को सीएम मोहन यादव झारखंड के रांची में जाएंगे। यहां वह हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
14 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
17 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
23 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines