CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। आज वह पार्टी के चुनावी प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के संभल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होने से पहले सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल गांधी रायबरेली से भी हारेंगे।
राहुल गांधी पर सीएम मोहन का तंज
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर तंजस कसते हुए कहा कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। राहुल गांधी, पिछली बार अमेठी से हारकर केरल तक भागे थे। वायनाड से हार की आशंका होने पर पहले अमेठी का मन बनाते रहे, फिर स्मृति इरानी के 5 साल तक काम देखा। इसके बाद उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया। रायबरेली की जनता भी उनका इंतजार कर रही है। निश्चित ही रायबरेली से भी राहुल गांधी की हार होने वाले है। देश में नरेंद्र मोदी की लहर देख कर प्रियंका गांधी लड़ाई से पहले ही रणछोड़ कर भाग गईं।
यह भी पढे़ं: दिग्विजय सिंह पर बरसे CM मोहन यादव, रावण से तुलना कर बोले- न तुम राम के न देश के
माहौल मोदीमय हो चुका
अपने उत्तर प्रदेश के दौरे को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कई बार यूपी के अलग-अलग शहरों का दौरा किया है। जिसे देख कर यह साफ है कि पूरे उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है और इस बार चुनाव में भाजपा अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। कांग्रेस ने जितने विकास में अवरोध पैदा किए, पीएम मोदी के बारे में जितनी हल्की बातें की उन सभी बातों का कांग्रेस को हिसाब देना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, शरीर से निकले छर्रे; जांच के लिए STF गठित
11 mins agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines