CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 9 सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश के मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बीच राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव का खंडवा में प्रवास हुआ। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने पार्टी द्वारा संविधान में 100 से ज्यादा किए गए संशोधन के लिए माफी मांगना चाहिए।
सीएम मोहन का राहुल गांधी पर कटाक्ष
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह चुनाव वास्तव में दो मां के सपूत के बीच का है, एक भारत मां के सपूत श्री नरेंद्र मोदी जी हैं और दूसरा एक विदेशी मां के सपूत हैं जिन्होंने न गरीबी देखी न कष्ट देखा है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि नेहरू खानदान ने संविधान में 100 से ज्यादा संशोधन किए हैं। इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान सीएम मोहन ने मोदी सरकार के कामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का माहौल मोदी माय में हो गया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- काम में अड़ंगा लगाने वाले अब करने लगे राम की भक्ति
दादाजी दरबार में सीएम ने लगाया झाड़ू
ऐसे में इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को खंडवा के दादाजी दरबार में पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव दादाजी दरबार में झाड़ू लगाते और बाकी सेवा करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सीएम मोहन यादव दादाजी दरबार की सेवा भक्ति में लीन नजर आए।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
3 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
5 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
23 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
23 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines