CM Mohan Yadav Targets on Sanjay Raut: मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’ की सफलता को देखते हुए महाराष्ट्र में भी ‘लाडली बहना योजना’ की शुरुआत की गई। महाराष्ट्र में इस योजना की घोषणा के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने ‘लाडली बहना योजना’ को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में ये योजना जल्द ही बंद हो जाएगी, क्योंकि इस योजना से राज्य की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। अब संजय राउत के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार किया है।
नहीं बंद ‘लाडली बहना योजना’
लाडली बहना योजना बंद होने को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब से हमने राज्य ‘लाडली बहना योजना’ शुरू की है। हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ पूरे प्रदेश की बहनों के खातों में 5-5 हजार की राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव देंगे ग्वालियर-चंबल को 57.42 करोड़ की सौगात, जानें टूर का मिनट टू मिनट शेड्यूल
सीएम मोहन का संजय राउत पर वार
संजय राउत पर वार करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘लाडली बहना’ योजना के पैसे हर महीने मिल रहे हैं। लेकिन हार के डर से शिवसेना (UBT) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह एक बार फिर अपने सभी मतदाताओं से कहना चाहते हैं कि ऐसे झूठे षड्यंत्रों पर विश्वास न करें। यह नारी सशक्तिकरण की राशि है जिसे हम बंद करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी योजना के तहत बहनों के जीवन में बेहतर हो।
संबंधित खबरें
जबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 hr agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
4 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
22 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
22 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
23 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
23 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines