CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। पार्टी के प्रचार प्रसार के दौरान सीएम मोहन यादव प्रदेश भर में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी के तहत में सीएम मोहन यादव गुरुवार को शहडोल में आयोजित जनसभा में पहुंचे। यहां ब्यौहारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की निगाह में माताओं बहनों की इज्जत नहीं होती है इसलिए वे आईफा अवार्ड करते हैं।
सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर पलटवार
कांग्रेस के बयानों पर पलटवार करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत में हम माताओं का सम्मान करते हैं। भगवान के नाम में भी पहले माता का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की निगाह में माताओं और बहनों की इज्जत नहीं होती है, इसलिए वे आईफा अवार्ड करते हैं। वे महिलाओं को आइटम और पता नहीं कैसी-कैसी गालियां बकते हैं। मुझे तो बोलने में भी खराब लगता है। हमारी अपनी मातृ संस्कृति के आधार पर ही दुनिया के सभी देशों में हमारी जय जयकार होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस के लोग सनातन संस्कृति, हमारे धर्म, मान बिंदु सभी को लज्जित करने का प्रयास करते हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्रशासन आचार संहिता को लेकर सख्त, अवैध कैश सहित 103 करोड़ रुपये से ज्यादा सामान जब्त
कांग्रेस पर सीएम मोहन यादव का वार
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारे देवी देवताओं का अपमान करोंगे। हमारी सरकार ये बर्दाश्त नहीं करेगी। जिनको हम हजारों साल से मानते आए हैं, जिस पर हमें गर्व है। वहीं कांग्रेस और उसके नेता भगवान राम के बारे में प्रमाण मांगते हैं। कांग्रेसियों ने हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे लगाते रहे और लटकाते रहे। किसी भी पार्टी की सरकार हो सरकार का काम है कोर्ट के फैसले को लागू कराना। कोर्ट के लिए गए फैसले को लागू कराने की जवाबदारी भारत सरकार की होती है। इतिहास गवाह है सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था, यहां मुस्लिम भाई बहन भी होंगे। तीन तलाक के मामले में 415 की संख्या के साथ दिल्ली के अंदर राजीव गांधी की सरकार में तीन तलाक गलत है का निर्णय आया था।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
17 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines