MP CM Mohan Yadav Target Delhi CM Kejriwal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। इन दिनों सीएम मोहन यादव लोकप्रिय पर्व ‘भगोरिया’ के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम यादव रविवार को रतलाम-झाबुआ और धार पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव आयोजित लोकप्रिय पर्व ‘भगोरिया’ उत्सव में शामिल हुए। इस उत्सव को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल से सरकार चलाने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले इस्तीफा देकर खुद को आरोपों से मुक्त करना चाहिए था, बाद में वह सरकार चला सकते थे।
सीएम केजरीवाल पर CM यादव का तंज
सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में जो कहा करते थे कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और गरीबों की बात करेंगे। उनके मंत्री जेल गए, अब खुद भी जेल गए। ये बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि वह पद में रहते हुए गिरफ्तार हुए। इन सब में कांग्रेस भी उनका साथ दे रही है। पहले भी कई नेताओं पर आरोप लगे हैं, लेकिन उन सब ने पहले इस्तीफा दिया और खुद आरोपों से मुक्त करने के बाद पद को संभाला है। अरविंद केजरीवाल को भी यही करना चाहिए था, मुख्यमंत्री पद रहते हुए गिरफ्तार होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें पहले ही खुद से ही पहले इस्तीफा देकर आरोप मुक्त होना चाहिए था।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बड़वानी पहुंचे CM मोहन यादव, समाज प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
अन्ना हजारे ने क्या कहा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले ही गुरु अन्ना हजारे जी ने भी अफसोस जताते हुए कहा कि उन्हें दुर्भाग्य कहना पड़ रहा है कि उनका चेला ऐसा काम कर रहा है। आज पूरा देश पीएम मोदी को अपना परिवार मान रहा है। पीएम मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश के हर एक व्यक्ति से प्यार करते हैं और सबके लिए काम करते हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines