CM Mohan Yadav Sukanya Samriddhi Yojana Review Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने के लिए प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल बृजेश कुमार पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव और बृजेश कुमार ने डाक परिमंडल की गतिविधियों के विस्तार पर एक गंभीर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान बृजेश कुमार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रभु श्रीराम के दरबार की एक अद्भुत पेंटिंग भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने सीएम को डाक विभाग की तरफ से राम मंदिर पर जारी की गई विशेष डाक टिकिट भी भेंट की।
सीएम की महिला बाल विकास और डाक विभाग के साथ बैठक
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के तहत डाक घरों की तरफ से सुकन्या समृद्धि योजना समेत चलाई जा रही बाकी की बचत योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इसमें सरकार की तरफ से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विवरण भी दिया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि वह महिला बाल विकास और डाक विभाग के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे। इस बैठक में बेटियों और बहनों के कल्याण के लिए चलाई जा रही बचत और बीमा योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव की ओलंपिक संघ को लेकर बड़ी घोषणा, बोले- खेल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सबसे आगे ले जाएंगे
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुकन्या समृद्धि योजना को एक अभिनव योजना बताते हुए कहा कि बेटियों के लिए मध्य प्रदेश में योजना का अच्छे से संचालन किया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। डाक विभाग की तरफ से राज्य की बेटियों और बहनों के लिए कई और बचत और बीमा योजनाओं का जिले स्तर पर विस्तार किया जाएगा। सरकार का यह फैसला महिला सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के माता- पिता के साथ बैंक में खुलवाया जाता है। इस खाते कम से कम 250 रुपये डिपॉजिट होते हैं। जब लड़की 21 साल की हो जाती है तो माता-पिता को उसकी पढ़ाई और शादी के पैसे जमा करने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
दिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
32 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
34 mins agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
20 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
20 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines