CM मोहन यादव करेंगे 'स्कूल चलें हम अभियान 2024' का आयोजन, स्कूली छात्रों को कराएंगे 'भविष्य से भेंट'

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 जुलाई को पूरे प्रदेश में ‘स्कूल चलें हम अभियान 2024’ को स्टेट लेवल पर शुरू करने वाले हैं।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह ‘स्कूल चलें हम अभियान 2024’ को स्टेट लेवल पर शुरू करने वाले हैं। सीएम मोहन यादव प्रदेश की राजधानी के सरकारी स्कूल में 10 बजे इस अभियान को शुरू करेंगे। इस कार्यक्रम का वेबकास्ट भी किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में ‘प्रवेशोत्‍सव’ आयोजित का आयोजन किया जाएगा।

Advertisment

सभी स्कूलों में होगा ‘प्रवेशोत्‍सव’ का आयोजन

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाले ‘प्रवेशोत्सव’ में क्षेत्र के सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्कूल लेवल पर आयोजित होने वाले ‘स्कूल चलें हम अभियान’ के कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान गांव के स्कूलों से बाहर रहे बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाया जाएगा और उनके अभिभावकों का स्कूल में स्वागत किया जाएगा। ‘प्रवेशोत्सव’ के दौरान स्कूल में बच्चों को अच्छे भोजन की दावत दी जाएगी।

स्कूली छात्रों को कराएंगे ‘भविष्य से भेंट’

वहीं 19 जून, 2024 को प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा छात्रों के अभिभावकों को संबोधित पत्र और नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें बांटी जाएंगी। इसके बाद 20 जून को प्रदेश के स्कूलों में भविष्य से भेंट के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध और प्रभावशाली लोगों के बारे में बताया जाएगा, ताकि वह अपने भविष्य का सही से चयन कर सकें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ