हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मध्य प्रदेश में बहनों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी नौकरी', कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बहनों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने का काम भी कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव प्रदेश की महिलाओं को भी सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। बिते दिन सीएम मोहन यादव सिंगरौली जिले के चितरंगी में लाली बहनों आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के उद्योगो की स्थापना की जा रही है। इसमें बहनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।

सीएम मोहन ने की घोषणा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अलग-अलग सेक्टर के उद्योगों की स्थापना की जा रही है। इन उद्योगों में रोजगार आधारित होंगे, जिसमें बहनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि सिंगरौली राज्य का दूरस्थ जिला है, लेकिन विकास के मामले यह जिला सबसे आगे ही रहेगा। इसी के साथ उन्होंने एक अहम घोषणा की। सीएम मोहन यादव बताया कि बरगवा में 15 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से MP BJP अध्यक्ष की मुलाकात, खजुराहो में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सौंपा पत्र

गरीब व्यक्ति को भी मिलेगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने CSR मद से 50 करोड़ रुपये के लागत से चितरंगी के सभी मझरे टोलो में इलेक्ट्रिफिकेशन की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जाएगी। कलेक्टर और डॉक्टरों की सिफारिश पर आयुष्मान कार्ड धारकों को यह सुविधा फ्री में मिलेगी। इसके अलावा सीएम मोहन ने बताया कि सिंगरौली में माईनिंग महाविद्यालय का शुभारंभ जल्द किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें