Schools Will Open On Janmashtami In MP: मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर हर साल स्कूलों की छुट्टी घोषित रहती है, लेकिन इस बार जन्माष्टमी के पर्व पर स्कूल खुले रहने वाले हैं। सूबे में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को स्कूल खुलेंगे। बैंक और अन्य कार्यालयों में छुट्टी रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा है कि जन्माष्टमी के दिन स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा और मित्रता के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से आदेश भी जारी किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्कूलों और कॉलेजों में भी मनाई जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अपर मिशन संचालक की ओर से यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश के सभी प्राचार्य, जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया गया है कि जन्माष्टमी पर्व पर स्कूलों में विशेष आयोजन किए जाएं।
भोपाल में निकलेगा चल समारोह
नए आदेश के अनुसार, 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश के स्कूलों की छुट्टी कैंसिल रहेगी। स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बच्चों को स्कूल आकर पर्व मनाना होगा। भोपाल में सुबह 11 बजे बरखेड़ी से चल समारोह चलेगा। जहांगीराबाद में शाम 5 बजे खत्म होगा। भोपाल में लखेरापुरा से निकलने वाले चल समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी
आपको बता दें, इस बार प्रदेश में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों को 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर अपने प्रभार वाले जिलों में रहकर जन्माष्टमी कार्यक्रमों में शामिल होने और त्योहार को धूमधाम से पर्व मनाने के निर्देश दिए थे।
बच्चे जानेंगे श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन
राज्य शिक्षा केंद्र ने 26 अगस्त को विद्यालय और महाविद्यालय खुले रहने के निर्देश जारी करते हुए आयोजन को लेकर भी विषय बताए हैं। इसमें कहा गया है कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा और मित्रता के प्रसंग और जीवन दर्शन पर आधारित अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
फोटो और वीडियो अपलोड करने के निर्देश
आदेश में यह भी कहा गया है कि मध्य प्रदेश के जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र जिले को मेल की गई गूगल शीट पर 29 अगस्त तक अपलोड करें। इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखने को कहा गया है कि फोटोग्राफी हाई क्वॉलिटी की होनी चाहिए। शासन की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 7 अगस्त 2024 को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व के आयोजन के संदर्भ में निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही करने के लिए भी कहा गया है।
ये भी पढ़ें- धर्म की शिक्षा देगी सरकार, हर जिले में बनेंगे गीता भवन, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
9 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines