MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में सीएम मोहन यादव जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए। इस समारोह में उन्होंने 33.68 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि समय के साथ रीवा देश के लिए विकास का मॉडल बन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कहा कि इससे खनिज, टूरिज्म और कृषि आधारित उद्योगों में भारी मात्रा में निवेश के साथ जिले के हजारों युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा।
विकास की उड़ान भरने को तैयार विन्ध्य
सीएम मोहन यादव ने कहा कि रीवा के एयरपोर्ट के साथ विन्ध्य विकास की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विन्ध्य में विकास के सभी संसाधन मौजूद हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अगले महीने रीवा में होने वाली इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कहा कि इससे विंध्य क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि इस इन्वेस्टर्स मीट जरिए जिले को पर्यटन, खनिज और कृषि आधारित उद्योगों में भारी मात्रा निवेश आने की संभावना है। इस निवेश के साथ जिले के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूध उत्पादक किसानों को बोनस देगी। इन सभी बातों के साथ रीवा धीरे-धीरे विकास का मॉडल बन रहा है।
यह भी पढ़ें: Video: मंत्री का गीत सुन लगे पाकिस्तान खत्म करने के नारे, कैलाश विजयवर्गीय का गाना वायरल
इन विकास कार्यों मिली मंजूरी
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि राज्य सरकार विन्ध्य के विकास के लिए हर संभव सहायता देगी। उन्होंने बताया कि रीवा में जल्द ही एयरपोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा। इससे क्षेत्र में उद्योगों के विकास को रफ्तार मिलेगी। जिले के त्योंथर में 5 एकड़ जमीन पर स्टेडियम बनवाया जाएगा। इसके लिए लोनी बांध और इसकी नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 507 लाख रुपये के एस्टिमेट को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा रीवा में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 4 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
17 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
19 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
21 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines