---विज्ञापन---

‘भोपाल के नेवरी मंदिर को विकसित करेगी सरकार’, दर्शन करने के बाद बोले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Visit Newari Temple: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव पर मंगलवार को प्राचीन नेवरी मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त के दर्शन के बाद कहा कि उनकी सरकार आने वाले समय में प्रदेश के इस तीर्थ को और विकसित करेगी।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Visit Newari Temple: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चौथे चरण के साथ संपन्न हो गया है। प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव पर मंगलवार को सीएम मोहन यादव भोपाल के प्राचीन नेवरी मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किए, उनकी पूजा अर्चना की और भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले समय में प्रदेश के इस तीर्थ को और विकसित करेगी।

---विज्ञापन---

नेवरी मंदिर को विकसित करेगी सरकार

मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि जीवन का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के बिना मानव का उद्धार असंभव है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में इस तीर्थ स्थल को और विकसित करने वाली है। यहीं आने वाले समय में भोपाल की पहचान यहां के मंदिरों से बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरे देश में धार्मिक जगह को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अब दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे CM मोहन यादव, सामने आया पूरा ब्योरा

---विज्ञापन---

दूसरे राज्यों करेंगे प्रार्टी का प्रचार

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने दूसरे राज्यों में पार्टी के चुनाव प्रचार पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज वह उत्तर प्रदेश में भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। शाम को वह दिल्ली में रोड शो करेंगे और फिर वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अलगे दिन हरियाणा में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनेगी।

First published on: May 14, 2024 07:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola